तांबे के वायर चोरी मामले में खरीदार गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तांबे के वायर चोरी मामले में खरीदार गिरफ्तार।जोधपुर ग्रामीण की ओसियां थाना पुलिस ने थोब गांव में पंप मोटर वाइंडिंग की दुकान से दो क्विंटल तांबा चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। चोरी का माल खरीदने वाले गिरोह के मुख्य सरगना और कबाड़ी जगदीश गवारिया निवासी तिंवरी को गिरफ्तार किया गया है।
अवैध शराब तस्करी के फरार आरोपी को पकड़ा
पुलिस के अनुसार-10 अगस्त की रात थोब स्थित धन्नराज प्रजापत की दुकान का शटर तोडक़र पिकअप सवार चोर करीब दो क्विंटल नया-पुराना तांबे का वायर चुराकर ले गए थे। इस संबंध में पीड़ित ने 11 अगस्त को ओसियां थाने में मामला दर्ज कराया था।
एसपी जोधपुर ग्रामीण पंकज यादव के निर्देश पर वृत्ताधिकारी प्रदीप सिंह चारण के सुपरविजन और थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी,डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार भंवरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ा था।आरोपियों से पूछताछ में तांबे के वायर तिंवरी निवासी कबाड़ी जगदीश को बेचना स्वीकार किया।
इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश पुत्र सुगनाराम गवारिया को धर दबोचा। पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ा गया कबाड़ी शातिर किस्म का है। उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।
