Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में घायल की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में घायल की मौत। करवड़ पुलिस थाना क्षेत्र भवाद गांव की सरहद में दो दिन पहले सडक़ हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई।

शराब के नशे में बदमाशों ने युवक से की मारपीट

करवड़ पुलिस ने बताया कि भैरूनाथ गांव भवाद स्थित मेघवालों की ढाणी निवासी भारताराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता रेवतराम 16 अगस्त को भवाद गांव की सरहद से निकल रहे थे।

तब किसी वाहन चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उसके पिता रेवतराम गंभीर रूप से घायल हो गए,बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया है। अग्रिम जांच जारी है।