Doordrishti News Logo

बिल्डिंग मैनेजर से दो करोड़ फिरौती की धमकी

  • गुर्गे भेज कर मुकदमों में फंसाने और फ्लैट के लिए धमका रहा
  • पीडि़त ने दर्ज कराई नामजद एफआईआर

जोधपुर(डीडीन्यूज),बिल्डिंग मैनेजर से दो करोड़ फिरौती की धमकी।शहर के ओलंपिक सर्कल के पास में एक बिल्डिंग कंपनी के मैनेजर को पूर्व कार्मिक दो करोड़ की फिरौती और फ्लैट देने के लिए धमका रहा है। पूर्व में कई बार पुलिस में शिकायत दी गई। अभी 6 मार्च को अपने गुर्गे को भेजकर दो करोड़ और फ्लैट की डिमाण्ड फिर रखी है।

यह भी पढ़ें – घर की छत से गिरा युवक,अस्पताल में मौत

इस बार सरदारपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। श्रीनार्थ बिल्डर्स के मैनेजर जयपुर के मानसरोवर निवासी समीर सैंगर की तरफ से पुलिस में यह रिपोर्ट दी गई है। इसके अनुसार सुस्मित माणिक लाल मंत्री नामक व्यक्ति कंपनी में कार्य करता था। उसे मौखिक रूप से रखा गया था ताकि वह कंपनी के लिए प्रचार प्रसार कर सकें। मगर वह काम सही ढंग से नहीं कर पाया।

उसके बाद उसने कंपनी के कर्मचारियों को धमकाना और परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी दो करोड़ की फिरौती और एक फ्लैट के लिए धमका रहा है। 24 फरवरी को कपनी द्वारा फलेक्स एवं बैनर का काम करने एव परिसर की साफ-सफाई करने के समय सुस्मित माणिक लाल खत्री के कहने पर उसके दो गुर्गे नरपत एव राजेन्द्र ने काम कर रहे फलैक्स,बैनर बोर्ड कर्मियों एवं साफ-सफाई कर्मियों को धमकाया और मुकदमें में फंसाने की धमकी दी।

इसी 6 मार्च को उसका एक गुर्गा नरपत मोपेड लेकर आया और दो करोड़ की मांग के साथ एक फ्लैट की डिमाण्ड रखी। अन्यथा परिणाम भुगतने को कहा। पीडि़त की रिपोर्ट पर अब सरदारपुरा पुलिस ने जांच आरंभ की है। फिलहाल कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026