Doordrishti News Logo

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राहणों ने दिखाई ताकत

44 डिग्री तापमान में दिखा जोश और जुनून

जोधपुर, शहर में रविवार को पारा 44 डिग्री बना हुआ था। ऐसी तपती दोपहरी और उस पर भगवान परशुराम की जंयती की ब्राह्मणों ने अपनी ताकत और जुनून दिखाया। सडक़ों पर भगवान परशुराम के नारे गूंज उठे। शोभायात्रा का कई जगहों पर भरी दोपहरी में खूब स्वागत सत्कार भी हुआ।

जय जय परशुराम के नारे, वाहनों पर जोश में युवा ब्राह्मण शहर के विभिन्न इलाकों और जोधपुर के आस-पास गांवों से जुटे। सरदारपुरा गांधी मैदान में एकत्र हुए यहां विशाल सम्मेलन के बाद रैली निकाली।इस रैली में ब्राह्मण महिलाएं भी उपस्थित थी। पॉलिटिकल, डॉक्टर, पुलिस, वकील, इंजीनियर, व्यवसायी व अन्य पेशे से जुड़े सभी ब्राह्मण मैदान में इकट्ठा होकर ब्राह्मण एकता का प्रदर्शन किया।

राजस्थान ब्राह्मण महासभा परशुराम जयंती के अवसर पर 1 मई को महासम्मेलन और विशाल रैली का आयोजित हुई। इस रैली के लिए जोधपुर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से 110 वाहनों में हजारों ब्राह्मण इकट्ठा हुए।

दोपहर में हुआ महासम्मेन, फिर जुलूस में दिखा जोश

सुबह विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रमों के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शुरुआत हुई। दोपहर 12 बजे सरदारपुरा के गांधी मैदान में ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां मंच पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा राजस्थान सरकार विप्र बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा, सांसद सीपी जोशी, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, मेजर जनरल नरपत सिंह राज पुरोहित, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा व रामेश्वर दाधीच,आईपीएस रंजीता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भंवर लाल गौड़, संयोजक नथमल पालीवाल, इंद्रा राजपुरोहित आदि मौजूद थे।

गांधी मैदान से शुरू होकर यह रैली चौपासनी रोड, शनिश्चर जी का थान, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग चौराहा से सरदारपुरा सी रोड होते हुए वापस गांधी मैदान पहुंची। रैली का विभिन्न स्थानों पर समाज बंधुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा जोधपुर महानगर के साथ देहात, युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ सभी आयोजन की व्यापक सफलता के लिए जुटे। जोधपुर संभाग के सभी जिलों बाड़मेर, पाली, जैसलमेर व सिरोही और ओसियां, बिलाड़ा, पीपाड़ सिटी, भोपालगढ, बावड़ी, लोहावट, तिवरी, बालेसर, शेरगढ़, फलौदी, बाप, लूनी आदि से ब्राह्मणों ने रैली में हिस्सा लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026