बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,अस्पताल में मौत

जोधपुर,बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,अस्पताल में मौत। शहर के बोरानाडा-सालावास रोड पर 8 फरवरी की रात को अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए परिजन अहमदाबाद लेकर गए। 13 फरवरी को वापिस जोधपुर रैफर कर दिया गया। मगर 14 फरवरी को उसकी मौत हो गई। इस बारे में अब विवेक विहार थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के डिपो की आधारशिला आज रखेंगे प्रधानमंत्री

नंदवान निवासी बद्रीराम जाट पुत्र पूनमाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमेें बताया कि उसका छोटा भाई भूराराम पेशे से डंपर चालक था। वह 8 फरवरी की रात को बाइक से बोरानाडा-सालावास रोड से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया,जिससे वह घायल हो गया। उसे सालावास अस्पताल ले जाया गया। जहां से एमडीएम अस्पताल रैफर किया गया।

यह भी पढ़ें – सूर्य सप्तमी पर एक साथ सूर्य नमस्कार का सामूहिक अभ्यास

9 फरवरी को उसके भाई को परिजन उपचार के लिए अहमदाबाद लेकर गए। मगर 13 फरवरी को वापिस जोधपुर रैफर कर दिया गया। 14 फरवरी को एमडीएम अस्पताल में उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। विवेक विहार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews