Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के बनाड़ पुलिस थाना क्षेत्र में सैन्यकर्मी की बेवा से रूकी पेंशन शुरू करवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे रूपए और जेवर बरामदगी के प्रयास चल रहे हैं। बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि एक सैन्यकर्मी बेवा की तरफ से दो दिन पहले प्राथमिकी दी गई थी। इसमें आरोप था कि क्षेत्र में रहने वाला एक मेडिकल दुकान चलाने वाले राजवीर नाम के शख्स ने उसकी रूकी पेंशन शुरू कराने का झांसा देकर उसे कार में ले गया था। नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और फोटो वीडियो वायरल की धमकी देकर पौने पांच लाख रूपए और जेवर हड़प लिया था। मामला एससीएसटी एक्ट में दर्ज किया गया। पुलिस ने अब प्रकरण में आरोपी दुकानदार राजवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

बाजरे के खेत में चल रही अवैध कपड़ा रंगाई फैक्ट्री में पुलिस की रेड

October 2, 2026

शातिरों ने अलग अलग खातों से उड़ाए रुपए

October 2, 2026

सेंट्रल एकेडमी में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

October 2, 2026

गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

October 2, 2026

डीएसटी और कुड़ी पुलिस ने पकड़ा अवैध डोडा पोस्त,आरोपी गिरफ्तार

October 2, 2026

सांगरिया रेलवे क्रॉसिंग पर पटरी पार करते युवती आई चपेट में,मौत

October 2, 2026

खुले नाले और सीवर लाइन में छोड़ा रंगाई- छपाई का पानी तीन लोगों पर केस दर्ज

October 2, 2026

कार का शीशा फोड़कर डेसबोर्ड से दो लाख उड़ाए

October 2, 2026

महिला के मुंह पर स्प्रे कर बेहोश किया घर से सोने चांदी के आभूषण और 2.27 लाख रुपए चोरी

October 2, 2026