
वायरल वीडियो में दिखे बदमाश को छुड़ाते ग्रामीण
जोधपुर, शहर के निकटवर्ती डांगियावास स्थित कोकूंडा गांव में बुधवार को थानाधिकारी कन्हैयालाल व सिपाहियों से मारपीट कर मुल्जिम को छुड़ाक़ार ले जाने वाला बदमाश गिरफ्तार नहीं हो पाया। ना ही पैरोल से भागे बदमाश पुलिस के हाथ लग पाया। इधर शुक्रवार को घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें साफ तौर पर झलक रहा है कि थानाधिकारी ने किस कदर बदमाश सुरजाराम जाट को गिरफ्तार कर पीसीआर में बिठाया था और बाद में उसका साला सोहन उर्फ फौजी उसे पुलिस के हाथ से छुड़ाकर ले गया। पुलिस ने काफी संघर्ष कर बदमाश को पकड़ कर गाड़ी में बिठाया और उसका साला गांव से मिन्नतें कर गांव का पावणा बताकर सहयोग मांगता रहा। ग्रामीण भी पुलिस की मदद किए बगैर तमाशबीन बने रहे। कुछ उत्साही लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो भी बना डाला। जो शुक्रवार को वायरल हो गया। इधर घटना के 36 घंटे बाद भी बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे। इनकी तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने मौके से एक स्कार्पियो को जब्त कर उसमें से सैन्य आयुद्ध में काम आने वाली एक एयर गन के साथ 20 जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद किए थे। बदमाशों ने पुलिस से सर्विस गन छीनने का भी प्रयास किया था। सनद रहे कि बुधवार को डांगियवास पुलिस थानाधिकारी कन्हैयालाल, सिपाही महेंद्र एवं तेजाराम आदि गश्त पर थे। तब कोकूंडा की सरहद में स्कार्पियो में आ रहे पैरोल से फरार बदमाश सुरजाराम जाट से आमना सामना हुआ था। जिसे पुलिस ने पकड़ऩे का प्रयास किया था। फिर उसके साले सोहन उर्फ फौजी ने बचा लिया और दोनों फरार हो गए थे। घटना को लेकर डांगियावास थाने में हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हुआ था।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

