जोधपुर, दिसम्बर और जनवरी कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है लेकिन पश्चिमी राजस्थान विशेषकर जोधपुर में इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग है। दिसंबर माह में दिन की गर्मी रेकॉर्ड तोड़ रही है। हालांकि रात को यहां सर्दी का असर बरकरार है। शहर में पिछले कुछ दिनों से दोपहर में गर्मी का असर होने लग गया है। इससे यहां तापमान भी बढ़ता जा रहा है। गर्मी का आलम यह है कि संभाग के अधिकांश शहरों में दिन का पारा 30 डिग्री के पार चला गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान दिसंबर के ऑल टाइम रेकॉर्ड के बराबर जा पहुंचा। जैसलमेर में इससे पहले 1963 में दिसंबर में दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा जोधपुर में 2009 के बाद इस साल दिन का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 2008 में 34.8 डिग्री दर्ज किया गया था। माउंट आबू में बीते 24 घंटे में पारा 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में पहाड़ी जगहों में माउंट आबू लगातार ठंडा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होने और मौसम साफ रहने से धूप अच्छी तरह खिल रही है। इससे दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ा है लेकिन रात का तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ है। इससे दिन गर्म व रातें ठंडी हुई हैं। आने वाले दो-तीन दिन में फिर से उत्तरी हवाओं का असर प्रदेश के मैदानी इलाकों में पड़ेगा। इससे दिन के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि इस दौरान बारिश या बादल छाए रहने के कोई आसार नहीं हैं।
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

