Doordrishti News Logo

अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

जोधपुर,फोस्टर किड्स प्री स्कूल का अभिरुचि प्रशिक्षण कैंप महिला पीजी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वनिता सेठ महापौर दक्षिण, विशिष्ट अतिथि डॉ एलएन हर्ष पूर्व कुलपति आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय जोधपुर, मनीष व्यास अतिरिक्त अधिवक्ता राजस्थान उच्च न्यायालय व संगीतकार पंडित सतीश चंद्र बोहरा थे।

निर्देशक डॉ नंदिनी पुरोहित ने बताया कि बच्चों में सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के अतिरिक्त रचनात्मक गतिविधियों हेतु यह प्रथम अभिरुचि कैंप रखा गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व अपने कला कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

गायन वादन व नृत्य के प्रशिक्षक अखिल बोहरा, जौली फोनिक्स व वैदिक गणित प्रशिक्षक निशा कंपिजल, स्टोरी टेलिंग डूडलिंग कैलीग्राफी प्रशिक्षक डॉ प्रिया सिंघवी थी। महापौर वनिता सेठ ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने नन्हे बच्चे गिटार पर और हारमोनियम पर इस सफलता के साथ उंगलियां चला रहे हैं यह आगे चलकर जोधपुर शहर का नाम रोशन करेंगे।

डॉ एसएन हर्ष ने वैदिक गणित के सवाल पर बच्चों के सफलता पूर्वक उत्तर देते देखा तो उन्होंने कहा कि हम जब हमारे देश में वैदिक गणित की बात करते हैं तो लोग कहते हैं कि कोई धर्म विशेष की बात कर रहे हैं लेकिन आपको मैं बता दूं कि वैदिक गणित की विदेशों में अनेकों पुस्तकें चल रही हैं और उस पर वह लोग अध्ययन कर रहे हैं।

अधिवक्ता मनीष व्यास ने कहा कि गायन वादन नृत्य की प्रस्तुति में मुझे दरबार फेस्टिवल जैसी अनुभूति हुई। अगर वहां जो इलेक्ट्रॉनिक संसाधन लगे हुए हैं वही संसाधन यहां पर आज लगे हुए होते तो निसंदेह उनके समानांतर यहां पर प्रस्तुति हुई है।

उन्होंने इस विद्यालय को आयोजन के लिए बधाई दी। अंत में प्रधानाचार्य अशोक व्यास ने अतिथियों का और अभिभावकों को धन्यवाद और बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026