Doordrishti News Logo

नकल से नौकरी पाने वाली लिपिक बर्खास्त

  • 6 साल सेवा के बाद RPSC की बड़ी कार्रवाई
  • हाई कोर्ट ने भी दी मंजूरी

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नकल से नौकरी पाने वाली लिपिक बर्खास्त।राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2018 लिपिक ग्रेड-II भर्ती में ब्लूटूथ से नकल कर नौकरी पाने वाली लिपिक सरोज बिश्नोई को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। लगभग 6 साल की नौकरी के बाद आयोग ने यह कार्रवाई की।

महाप्रबंधक ने किया बालोतरा स्टेशन का निरीक्षण

RPSC के अनुसार सरोज बिश्नोई ने ओबीसी मेरिट सूची में 17वां स्थान हासिल कर मार्च 2020 में आयोग में जॉइन किया था। गोपनीय सूचना पर खुलासा हुआ कि उसे परीक्षा से पहले ही पेपर लीक के जरिए मिल गया था।

SOG जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी पौरव कालेर ने सहयोगियों के साथ मिलकर लीक पेपर हल करवाया और ब्लूटूथ के जरिए उत्तर पहुंचाए। इसके एवज में सरोज ने हस्ताक्षरशुदा चेक भी दिए थे।

आयोग ने इसे राजस्थान सिविल सेवा आचरण नियम 1971 का घोर उल्लंघन माना। आदेश में कहा गया कि सरोज में सत्यनिष्ठा का अभाव और अनैतिक आचरण पाया गया। यह नियम 3 के तहत उच्च स्तर की सत्यनिष्ठा बनाए रखने की शर्त के खिलाफ है।

विभागीय जांच रोकने के लिए सरोज ने राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उसने दलील दी कि आपराधिक मामला लंबित होने तक विभागीय जांच रोकी जाए। लेकिन हाई कोर्ट जयपुर पीठ ने तर्क खारिज कर दिए।

कोर्ट ने साफ कहा कि आपराधिक मुकदमा और विभागीय जांच अलग क्षेत्र हैं। आपराधिक मामला नकल और साजिश से जुड़ा है,जबकि विभागीय कार्रवाई सेवा में सत्यनिष्ठा की कमी से संबंधित है। कोर्ट ने माना कि ऐसे गंभीर मामलों में अनुशासनिक कार्रवाई पर रोक का कोई औचित्य नहीं है।

जांच के दौरान सरोज ने बीमारी और अस्पताल में भर्ती के बहाने बनाकर कार्रवाई टालने की कोशिश की। सभी आपत्तियां खारिज होने के बाद आयोग ने 1 जून 2026 को बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया।

आयोग ने ‘राजस्थान असैनिक सेवाएं वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1958’ के नियम 16 के तहत कार्रवाई की। यह मामला भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और प्रशासनिक शुचिता को लेकर आयोग की जीरो टॉलरेंस नीति का उदाहरण माना जा रहा है।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026