Doordrishti News Logo

पुलिस आयुक्तालय यातायात प्रशमन शाखा के पूर्व केशियर पर 43.86 लाख गबन का आरोप

  • ऑडिट जांच में लगा पता
  • चार महिनों के एमवी एक्ट के चालानों की राशि मेें हेरफेर

जोधपुर,पुलिस आयुक्तालय के यातायात शाखा के पूर्व केशियर पर लाखों के गबन किए जाने का केस सरदारपुरा थाने मेें दर्ज हुआ है। उस पर 43.86 लाख के गबन का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है। पुलिस आयुक्तालय के यातायात शाखा के प्रशमन में लगे केशियर प्रवेंद्रसिंह राठौड़ ने यह मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि यातायात पुलिस की तरफ से एमवी एक्ट के चालान के समय राशि ली जाती है। जिसको लेकर शाखा के कांस्टेबल दिनेश कुमार एवं राकेश कुमार द्वारा एसबीआई जालोरी गेट शाखा पर जमा कराते आए हैं।

यह भी पढ़ें – जातरूओं की आड़ में आई नकबजनों की गैंग

इनके द्वारा इस साल चार महिनों यानी मई से अगस्त के बीच में चार चालानों की राशि जमा करवाई गई थी,जिसकी राशि इंद्राज के बाद केशियर प्रवेंद्र सिंह राठौड़ के पास आती थी बाद में वह इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय को भेज देते थे। साथ ही आरटीओ ईग्रास से जानकारी लेकर वहां भेजी जाती थी। 31 अगस्त को पुलिस मुख्यालय जयपुर से कॉल आया कि उनके द्वारा भेजे गए चालानों की राशि मेें अंतर आया है। इस पर उन्होंने बैंक जाकर पता लगाने के साथ पड़ताल की तो मालूम हुआ कि 1मई को 12,72,800, 26 जून को 11,63, 800, 26 जुलाई को 11,05,300 एवं 11 अगस्त को 8,44,600 चार चालानों की राशि कम मिली है। इस तरह कुल 43 लाख 86 हजार 500 रुपए कम मिले है। जो धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।रिपोर्ट में बताया गया कि प्रवेंद्र सिंह राठौड़ से पूर्व यहां पर प्रशमन शाखा में केशियर के तौर पर वर्ष 2019 से हेमंत पातावत कार्यरत था। जिसके कार्यकाल में इस राशि का गबन हुआ है। संदेह है कि उसके द्वारा यह गबन किया गया है। सरदारपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026