फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना बदनाम करने का आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना बदनाम करने का आरोपी गिरफ्तार। बनाड़ पुलिस ने आईटी एक्ट प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती और परिजन को बदनाम किया था। इस बारे में दो दिन पहले बनाड़ थाने में केस दर्ज कराया गया था।
आपसी विवाद में रास्ता रोककर मारपीट,केस दर्ज
बनाड़ पुलिस ने बताया कि आईटी एक्ट का प्रकरण 2 मई को दर्ज हुआ था। इसमें एक महिला ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बेटी की आपत्तिजनक तस्वीरें किसी बदमाश ने समाज के लोगों को भेजकर बदनाम किया। पुलिस ने दर्ज प्रकरण पर अब अमर सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ किए जाने के साथ मोबाइल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।
