आपसी विवाद में रास्ता रोककर मारपीट,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद में रास्ता रोककर मारपीट, केस दर्ज। आपसी विवाद के चलते रास्ता रोककर मारपीट करने के प्रकरण पुलिस में दर्ज हुए है।
एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि मूलत: सीकर जिले के खंडेला थानान्तर्गत बामनवास हाल कैलाश नगर गली नम्बर 1 एयरफोर्स आफिसर मैस क्षेत्र में रहने वाले रजत कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 3 मई को अज्ञात बदमाशों ने उसके रास्ता रोककर मारपीट की, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच आरंभ की है।
भीषण गर्मी के बावजूद बार काउंसिल चुनाव की री पोलिंग में भी दिखा उत्साह
इसी तरह प्रतापनगर सदर थाने में दी रिपोर्ट में मजदूर कॉलोनी बोम्बे मोटर क्षेत्र में रहने वाले इंसाक पुत्र मो.सलीम ने पुलिस को बताया कि शाहरूख मुर्गा और उसके साथियों ने रास्ता रोककर मारपीट की। जबकि देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में तिरूपति बालाजी नगर निवासी सोनू गेहानी पुत्र गेलाराम सिंधी ने पुलिस को बताया कि 1 मई को अज्ञात वाहन चालक ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी और उसके साथ मारपीट की गई।
मेघवाल बस्ती बोरानाडा निवासी प्रेमाराम पुत्र लालाराम ने बोरानाडा पुलिस को बताया कि 2 मई को मेघवाल बस्ती बोरानाड़ा में आरोपी बासनी सिलावटा निवासी खरताराम,राहुल और गंगाणा निवासी मनोहर आदि ने रास्ता रोककर मारपीट की।
