सामने से नील गाय आई पीछे से बोलेरो कैंपर ने मारी टक्कर बाइक सवार चाचा की मौत
- लूणी शिकारपुरा में हादसा
- भतीजा घायल
- नील गाय की भी मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सामने से नील गाय आई पीछे से बोलेरो कैंपर ने मारी टक्कर बाइक सवार चाचा की मौत। निकटवर्ती लूणी स्थित शिकारपुरा में मंगलवार की देर शाम सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। सूचना पर लूणी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई कर शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। भतीजे का उपचार जारी है।
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार चाचा 51 साल के मांगीलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि 28 वर्षीय भतीजा राजूराम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी हादसे में नील गाय की भी मौत हो गई। वह गर्भवती थी। उसके पेट में दो बच्चे भी थे। घटना मंगलवार शाम की है। मोटरसाइकिल के सामने अचानक नील गाय आ गई। पीछे तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कैंपर ने दोनों को उड़ा दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने मृतक मांगीलाल का शव एमजीएच अस्पताल में रखवाया। जबकि भतीजे राजूराम को गंभीर हालत में एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। संभवत: बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा जाएगा।
चौपासनी स्कूल परिसर में चोरी की नीयत से घुसे बाइक सवार
थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि मांगीलाल और उसका भतीजा राजूराम दोनों उदयपुर के घासा के रहने वाले हैं। धवा में गैराज में काम करते थे। मंगलवार को शाम करीब 4.30 बजे दोनों एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर धवा से शिकारपुरा रोड होते हुए लूणी की तरफ जा रहे थे। तब यह हादसा हुआ।
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

