Doordrishti News Logo

चौपासनी स्कूल परिसर में चोरी की नीयत से घुसे बाइक सवार

क्वार्टर में था सैंध का इरादा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चौपासनी स्कूल परिसर में चोरी की नीयत से घुसे बाइक सवार। शहर के चौपासनी स्थित एक स्कूल परिसर में बाइक सवार तीन बदमाश चोरी की नीयत से घुस गए। क्वार्टर में सैंध लगाने वाले थे,मगर पता लगने पर बाद में भाग गए। परिसर के क्वार्टर में रहने वाले शख्स ने राजीव गांधी नगर थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस अब जांच में जुटी है।

जेल में विचाराधीन बंदी के वार्ड के पीछे मिला एंड्राइड फोन

चौपासनी स्कूल परिसर के बंगला ब्लॉक में रहने वाले पन्नेसिंह पुत्र गुलाबसिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 26 अप्रैल को स्कूल परिसर कंटीली झांडिय़ां और लोहे की फेयरिंग को फांद कर तीन युवक घुस गए। उनका क्वार्टर में संभवत: चोरी का इरादा था। पता लगने पर वापिस दीवार फांद कर भाग निकले। युवक बाइक लेकर आए थे। राजीव गांधी नगर पुलिस ने अब अज्ञात युवकों के खिलाफ जांच आरंभ की है।

Related posts: