Doordrishti News Logo

सजायाप्ता बंदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल लाने पर बताया मृत

  • हार्ट अटैक से मौत की आशंका
  • शुगर भी बढ़ी

जोधपुर,सजायाप्ता बंदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल लाने पर बताया मृत। केंद्रीय कारागार में एक सजायाप्ता बंदी की मंगलवार की रात में अचानक से तबीयत बिगड़ गई। उसे जेल डिस्पेंसरी से एमजीएच रैफर किया गया। मगर यहां लाए जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

यह भी पढ़ें – बासनी पुलिस ने महिला सहित छह को पकड़ा

संभवत: उसे हार्ट अटैक आया होगा। उसकी शुगर भी बढ़ गई थी। उपकारापाल की तरफ से रातानाडा थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। जांच न्यायिक अधिकारी की तरफ से की जा रही है।

थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि बालोतरा जिले के समदड़ी स्थित देवनियाली का रहने वाला 50 साल का शैतानाराम पुत्र भंवरलाल भील सजायाप्ता मुल्जिम था। वह महिने भर से जोधपुर केंद्रीय कारागार में था।

मंगलवार की रात में उसकी जेल में अचानक तबीयत बिगडऩे पर एमजी एच लाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे चेक करने के उपरांत मृत बता दिया। थानाधिकारी डांगा के अनुसार संभवत: उसे हार्ट अटैक आया है। शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ था। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। इसमें न्यायिक अधिकारी की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

Related posts:

खेत जा रहे युवक की डीपी की अर्थिंग करंट से मौत

February 25, 2026

योजना में 58.81 करोड़ की जमीन दिखाकर प्रोपर्टी डीलर से एक करोड़ का फ्रॉड

February 25, 2026

नाकाबंदी में तस्कर ने पुलिस को देख कार को भगाया: स्टाप स्टिक से टकरा कर टायर ब्रस्ट

February 25, 2026

एमडी ड्रग की खरीद फरोख्त करने वाले शख्स के घर में मिली नकली करेंसी

February 25, 2026

मांजू गैंग के तीन आरोपी पकड़े

February 25, 2026

बड़ा खुलासा: भीड़भाड़ वाले इलाके से बैग व सामान चुराने वाली गैंग पकड़ी

February 25, 2026

पार्श्वनाथ सिटी में पानी की समस्या का समाधान

February 25, 2026

रक्तदान प्रकृति का अनमोल तोहफा जिससे हम किसी की जान बचा सकते हैं: डीआरएम

February 25, 2026

चाकू के हमले में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

February 25, 2026