Doordrishti News Logo

बासनी पुलिस ने महिला सहित छह को पकड़ा

जिला पश्चिम में माइनर एक्ट में कार्रवाई

जोधपुर,बासनी पुलिस ने महिला सहित छह को पकड़ा। कमिश्ररेट की जिला पश्चिम पुलिस ने गुरुवार को माइनर एक्ट में कार्रवाई करते हुए महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किए।

यह भी पढ़ें – एम्स जोधपुर में 34 सप्ताह के शिशु की रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमेच्योरिटी सर्जरी

दो स्थानों पर दबिश देकर नकली मार्का लगा माल भी जब्त किया है। डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज ने बताया कि दीपावली त्योहार के मद्देनजर आर्म्स एक्ट,आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम के 6 प्रकरण दर्ज किए गए। एक महिला सहित 06 लोगों को पकड़ा गया।

बासनी थानाधिकारी शफीक मोहम्मद के नेतृत्व में गठित टीमों ने मुखबिर की ईत्तला पर श्रमिक कॉलोनी में दबिश दी वहां से जाकर रचना पत्नी ख्यालीराम नट निवासी नट बस्ती मसूरिया हाल श्रमिक कॉलोनी बासनी के कब्जे से 35 लीटर अवैध हथकढ़ी शराब बरामद कर शराब बनाने की सामग्री,वॉश, मटके,जरीकेन आदि को मौके पर नष्ट किया गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी प्रकार जुआ अधिनियम में कुड़ी भगतासनी निवासी तेजाराम,सरगरों का बास नंदवान निवासी राकेश सरगरा,रसाला रोड महामंदिर निवासी अजय धानका,बालोतरा देरिया निवासी गिरधारीराम प्रजापत को पकड़ा गया। बासनी में अवैध रूप से चाकू लेकर घूम रहे गोपालगंज बिहार हाल बासनी निवासी मिराज आलम को पकड़ा गया।

नकली माल बरामद
अरूणा स्टोन आर्ट सूरसागर के प्रतिनिधि गंगाविशन की फर्म के मार्का का नकली माल भण्डारण की सूचना पर वीआरएल ट्रांसपोर्ट, बासनी में दबिश देकर ट्रांसपोर्ट के गोदाम में पड़े स्टोन क्रैकिंग पाउडर के 150 कट्टे जब्त किए गए। एक कपड़ा टैक्सटाइल से नकली कपड़ा भी जब्त किया गया।

You missed