Doordrishti News Logo

जोधपुर से जयपुर-कोटा के रास्ते पुणे के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुक्रवार से

  • दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
  • फेस्टिवल वीकली स्पेशल ट्रेन के 11 नवंबर तक होंगे चार ट्रिप

जोधपुर,जोधपुर से जयपुर-कोटा के रास्ते पुणे के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुक्रवार से। रेलवे द्वारा दीपावली और छठ पूजा पर ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्री सुविधा हेतु शुक्रवार से जोधपुर से जयपुर-कोटा के रास्ते पुणे के लिए फेस्टिवल वीकली स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – अखिल भारतीय सरगरा समाज महासभा के पदाधिकारियों ने ली शपथ

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा त्योहार पर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर से जयपुर-कोटा- रतलाम के रास्ते पुणे के बीच फेस्टिवल वीकली स्पेशल (4 ट्रिप)का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है,ट्रेन 25 अक्टूबर से जोधपुर से प्रस्थान करेगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 04807, जोधपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल जोधपुर से 25 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 4.30 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 11.10 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04808,पुणे-जोधपुर फेस्टिवल स्पेशल 27 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक रविवार रात्रि 12.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4.50 बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन में यात्री सुविधा हेतु 1 सेकंड एसी,4 थर्ड एसी,10 स्लीपर,4 जनरल और दो गार्ड एसएलआर सहित 21 डिब्बे होंगे।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार जोधपुर-पुणे-जोधपुर फेस्टिवल वीकली स्पेशल ट्रेन आवागमन में मेड़ता रोड,डेगाना, मकराना,कुचामन सिटी,नावा सिटी, फुलेरा,जयपुर,दुर्गापुरा,सवाई माधोपुर,कोटा,भवानी मंडी,रतलाम, वडोदरा,भरूच,सूरत,वापी,पालघर,वसई रोड,पनवेल,लोनावाला चिंचवड़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026