Doordrishti News Logo

अखिल भारतीय सरगरा समाज महासभा के पदाधिकारियों ने ली शपथ

शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

जोधपुर,अखिल भारतीय सरगरा समाज महासभा के पदाधिकारियों ने ली शपथ। पिचियाक राजा बलि मंदिर में आयोजित एक भव्य समारोह में अखिल भारतीय सरगरा समाज महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष चौहान और महासचिव डॉ.आरडी सागर को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई। समाज के मंहत अर्जुनदास ने दोनों पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़ें – स्वस्थ जीवनशैली ही स्वास्थ्य का आधार-डॉ रेखा चौहान

इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के 52 पट्टी सहित पूरे भारतवर्ष के समाज बंधु उपस्थित हुए और उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। समाज के विभिन्न सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

अन्नत चतुर्दशी पर्व के मेले के समस्त भामाशाहों का माला,साफा और राजा बलि की तस्वीर प्रतिक चिन्ह के रूप में भेंट कर सम्मान किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी जल्द घोषित की जाएगी।

समाज के लिए एक नई शुरुआत
शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय सरगरा महासभा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत की है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में समाज के समग्र विकास के लिए कई नए कार्यक्रमों की शुरुआत होने की उम्मीद जताई।

समाज की एकता और भाईचारे का प्रतीक
इस समारोह में समाज की एकता और भाईचारे को प्रदर्शित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज सदस्यों ने इस अवसर पर एक साथ आकर समाज के प्रति अपनी समर्पण भावना दिखाई।

भामाशाहों का सम्मान
अन्नत चतुर्दशी पर्व पर किये गये सहयोग के लिए समस्त भामाशाहों को सम्मानित करके समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सराहा।

सफल रहा आयोजन
समाज का शपथ ग्रहण समारोह सफल आयोजन रहा। समाज के सभी सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया।
अखिल भारतीय सरगरा समाज समाज के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समाज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जगदीश प्रसाद राठौड़,ओम प्रकाश बर,नितिन अहमदाबाद,मांगीलाल आगेवा, किशनलाल थरासनी,हनुमान गुड़ा, सोहन लाल चोपडा,घेवर राम देवड़ा, मदनमोदी सोजत,कालुराम मोटा पाली,लिखमाराम,शायर राम,मूला राम साकदडा,मुलतानराम घाणा,डी सी देवड़ा अजमेर सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026