Doordrishti News Logo

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि

  • एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूनियां
  • कार्यकर्ताओं ने की भेंट

जोधपुर,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि। एक दिवसीय अल्प प्रवास पर जोधपुर पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया का सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया।

यह भी पढ़ें – स्वस्थ जीवनशैली ही स्वास्थ्य का आधार-डॉ रेखा चौहान

इससे पहले पूनिया ने पार्टी के वरिष्ठ दिवंगत नेता सूर्यकांता व्यास और मोहन मेघवाल को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही स्थानीय विधायक देवेंद्र जोशी की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, विधायक पब्बाराम विश्नोई,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता,जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र तंवर,संजय चंदीरमानी,पुरूषोतम मुंदड़ा साथ थे।

उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान सक्रिय सदस्यता अभियान का फीडबैक लिया और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, जोधपुर जिला देहात दक्षिण जगराम बिश्नोई,पब्बाराम विश्नोई विधायक फलौदी,राजेंद्र बोराणा,संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धानदिया,जिला महामंत्री डॉ करणी सिंह खींची,विजय राजोरिया,जिला उपाध्यक्ष संजय चंदीरमानी,आदित्य गहलोत,नरेश सुराणा मौजूद थे।

इस अवसर पर पूनियां मीडिया से रूबरू भी हुए। उन्होंने कहा कि चुनावी व्यस्तताओं के चलते लंबे समय से प्रदेश में कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं हो पाई थी,लेकिन अब वरिष्ठ नेता ने अपने मारवाड़ और मालाणी क्षेत्र के दौरे की शुरुआत कर दी है।

उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से पार्टी और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने के कारण वे लगातार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते रहे हैं। इस बार दो दिवसीय दौरे पर वे अपने कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना को बताया बड़ी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं,जिनमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और सुकन्या समृद्धि योजना का विशेष उल्लेख किया। हरियाणा में लिंगानुपात की समस्या को देखते हुए इन योजनाओं की शुरुआत की गई थी।

उन्होंने कहा कि वे इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के बैंक खाते खुलवाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं। पिछले साल करीब 60,000 बालिकाओं के खाते खोले गए थे। इस दौरे में बॉर्डर एरिया का भी जिक्र किया,जहां सीमा क्षेत्र में पार्टी के विचार परिवार के लोग लोक जागरण और बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान सीमावर्ती इलाकों में जागरूकता और विकास की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026