Doordrishti News Logo

अलग अलग स्थानों से गाड़ियां चोरी, केस दर्ज

जोधपुर,अलग अलग स्थानों से गाड़ियां चोरी,केस दर्ज। कमिश्नरेट में वाहन चोरों ने दुपहिया वाहनों की चोरी की। संबंधित थानों में वाहन चोरी के प्रकरण दर्ज कराए गए हैं। सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में बनाला बेरा चैनपुरा मंडोर निवासी अनिल सारडा पुत्र नटवरलाल सारडा ने रिपोर्ट दी।

यह भी पढ़ें – एमबीएमयू में आर्टअटैक कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट में बताया कि वह 14 अक्टूबर को वह रेजीडेंस रोड स्थित एक निजी अस्पताल आया था। जहां पर अस्पताल के पीछे खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

इसी तरह उदय मंदिर थाने में दी रिपोर्ट में बासनी सिलावटा बोरानाडा निवासी शाह फैसल पुत्र सलीम खान ने पुलिस को बताया कि वह कचहरी परिसर आया था। जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।