नकली घी और पाम ऑयल जब्त
सरपंच चुनाव और त्योहारों पर गांवों में सप्लाई होना था
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नकली घी और पाम ऑयल जब्त। चिकित्सा विभाग की टीम ने फलोदी में खेत में दबिश देकर 915 किलो नकली घी और पाम ऑयल जब्त किया गया है। ये नकली घी सरपंच चुनाव और त्योहारों के लिए गांवों में सप्लाई होने वाला था।
टीम ने दबिश देकर सामान जब्त कर लिया। मामला तहसील के पल्ली गांव का है। सीएमएचो डॉ.प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि इलाके में नकली घी के व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर टीम का गठन किया गया। जांच में पल्ली गांव में नकली घी बनना सामने आया। शुक्रवार रात करीब 11 बजे टीम पल्ली गांव के रुखम्मन जाट के खेत पर पहुंची। मौके पर देखा तो टीम को पालीवाल देशी घी और डेयरी बेस्ट घी के नाम से 26 टिन नकली घी और 35 टिन पाम ऑयल मिला।
10 हजार का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
कुल 915 किलो नकली घी और पाम ऑयल जब्त हुआ। मौके पर गैस सिलेंडर,भट्टी,पैकिंग मशीन भी मिली। यह घी सरपंच चुनाव और त्योहारों के लिए गांवों में सप्लाई होना था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टिन जब्त कर जांच के लिए चार नमूने लिए। कार्रवाई रात 11 बजे से देर रात 3 बजे तक चली।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

