• जिले की 17 पंचायत समितियों के द्वितीय चरण का नामांकन पूर्ण

    पंचायतीराज आम चुनाव-2026

  • 1,435 नामांकनों के साथ 1,313 अभ्यर्थियों मैदान में

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिले की 17 पंचायत समितियों के द्वितीय चरण का नामांकन पूर्ण। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत जोधपुर जिले की 17 पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन हेतु नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई है।

निर्वाचन प्रशिक्षण से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित दो कार्मिक निलम्बित

कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) (पंचायत), जोधपुर के सांख्यिकी प्रकोष्ठ की रिपोर्ट के अनुसार जिले के कुल 261 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 1,435 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं,जिनके माध्यम से 1,313 अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

नामांकन प्रक्रिया के तिथिवार ब्योरे के अनुसार प्रथम दिन 4, दूसरे दिन 54 (51 अभ्यर्थी) तथा तीसरे दिन 269 नामांकन (250 अभ्यर्थी) प्राप्त हुए थे। नामांकन के चौथे एवं अंतिम दिन 1108 नामांकन पत्र (1,008 अभ्यर्थियों द्वारा) दाखिल किए गए।

अब तक पंचायत समिति वार सर्वाधिक 123 नामांकन (99 अभ्यर्थी) भोपालगढ़ पंचायत समिति में प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा पीपाड़ शहर में 109,आसोप में 107,सालवा खुर्द में 103, बावड़ी में 100, झंवर में 95, मंडोर में 91,बिलाड़ा में 90,कापरड़ा में 85, ओसियां में 75, केरू में 70, लूणी,तिंवरी व हतुण्डी में 68-68,उम्मेद नगर व सामराऊ में 62-62 तथा धवा पंचायत समिति में सबसे कम 59 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।