जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जाना स्वच्छता का महत्व
सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग को समझा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जाना स्वच्छता का महत्व। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा अधीक्षण अभियंता संजय माथुर के निर्देशन में पुष्टिकर पुरोहित सुरजराज रूपादेवी महिला महाविद्यालय में विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आदर्श नगर में चार दिवसीय डांडिया रास का रंगारंग शुभारंभ
कार्यक्रम में कैप RUIDP जयपुर से आए ट्रेनिंग एक्सपर्ट राकेश नाथ तिवारी ने स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा पॉलिथीन कैरी बैग एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया और स्वच्छता के सात आयामों के बारे में बताया।
कैप RUIDP जयपुर से जेंडर एक्सपर्ट चिरंजी लाल ने सीवरेज प्रणाली के लाभ,सही उपयोग तथा रखरखाव के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सीवरेज प्रणाली की सफलता तभी है जब हम सभी मिलकर सावधानी बरतें और सुनिश्चित करें कि कचरा, पॉलिथीन और ठोस अपशिष्ट सीवर लाइन में न जाए।
छात्राओं ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की शपथ ली। प्रिंसिपल केके व्यास ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाएं और प्राप्त जानकारी को घर जाकर साझा करें। कार्यक्रम में सोशल एक्सपर्ट कैप जोधपुर एएसडी धीरेन्द्र वैष्णव, व्याख्याता पूजा पुरोहित सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
