भारत विकास परिषद ने किया कन्या पूजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारत विकास परिषद ने किया कन्या पूजन। भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा महिला सहभागिता प्रकल्प के अंतर्गत नवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को बावरी समाज बगीची, शिव मंदिर, मसूरिया में कन्या पूजन एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आदर्श नगर में चार दिवसीय डांडिया रास का रंगारंग शुभारंभ
कार्यक्रम के अंतर्गत 71कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें प्रसादी ग्रहण करवाई गई तथा 40 अन्य बच्चों को भी प्रसादी वितरित की गई। बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी बच्चों को स्टेशनरी किट भेंट की गईं।
कन्या पूजन से नारी शक्ति का सम्मान,भारतीय संस्कारों का संरक्षण,बाल शिक्षा को प्रोत्साहन तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से 111 कपड़े की थैलियों का वितरण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अर्चना बिरला,अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा, सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री,ललित मोहन अग्रवाल, कमल धूत,उमा काबरा,प्रेरणा मंत्री, संतोष परिहार,रीना मिमानी,दिव्या शुक्ला एवं दीपक खनकवाल सहित परिषद के सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
