Doordrishti News Logo

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत। शहर के भदवासिया पुल के नीचे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके भाई ने महामंदिर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी है।

पिकअप के चालक ने ली वृद्धा की जान

महामंदिर पुलिस ने बताया कि पंडितजी की ढाणी ओसियां निवासी भलाराम पुत्र रामूराम मेघवाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई कि उसकी भाई 26 वर्षीय हेमाराम 14 अक्टूबर को भदवासिया पुल के नीचे से रेलवे टे्रक से निकल रहा था। तब वहां आई एक टे्रन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। महामंदिर पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।