Doordrishti News Logo

बालरवा बस स्टैंड पर युवक की हत्या का फरार मुल्जिम गिरफ्तार

  • दो लोगों ने मिलकर की थी हत्या
  • 9 अक्टूबर को धारदार हथियार से किया गया था हमला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बालरवा बस स्टैंड पर युवक की हत्या का फरार मुल्जिम गिरफ्तार। कमिश्ररेट के जिला पूर्व में मथानिया थाना क्षेत्र के बालरवा गांव में बस स्टैंड के पास 9 अक्टूबर को युवक की धारदार हथियार से हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रकरण में दो लोगों को नामजद किया गया था। जिसका एक मुल्जिम अब पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में मृतक के पिता मंगलाराम ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मथानिया थाने के एसआई प्यारे लाल ने बताया कि बालरवा निवासी रुपाराम पुत्र मंगलाराम कृषि कार्य करता था। वह 9 अक्टूबर को घर आया हुआ था। शाम करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच वह बालरवा बस स्टैंड गया था। आरोप है कि वहां प्रेमाराम निवासी बालरवा और ओमाराम निवासी 18 मील, बावरियों की ढाणी सहित अन्य लोगों ने रुपाराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रुपाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

ईडब्ल्यूएस आरक्षण के पात्रता नियमों में बदलाव पर जल्द निकलेगा रास्ता: शेखावत

बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। एसआई प्यारेलाल के अनुसार प्रकरण में नामजद एक आरोपी बावरियों की ढाणी 18 मील बालरवा निवासी ओमाराम पुत्र गंगाराम बावरी को अब गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तों के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।