Doordrishti News Logo

हिंदी भाषा और नई पीढ़ी विषय पर प्रतियोगिता आयोजित

नवज्योति मानोविकास स्पेशल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम

जोधपुर,राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा और नई पीढ़ी विषय पर प्रतियोगिता आयोजित। नवज्योति मानोविकास स्पेशल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ‘हिंदी भाषा और नई पीढ़ी’ विषय पर एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएड व डीएड स्पेशल एजुकेशन के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसे भी पढ़िएगा – ग्रामीण पुलिस ने 13 करोड़ के जब्त अवैध मादक पदार्थों को किया नष्ट

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और जागरूकता को बढ़ाना था। उन्हें यह समझाना कि हिंदी केवल एक राजभाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने हिंदी के बदलते स्वरूप,इसके महत्व और नई पीढ़ी के साथ इसके संबंध पर अपने विचार व्यक्त किए।

प्रतियोगिता में विजयी छात्रों में प्रथम नरेश सीरवी,द्वितीय तसनीम कौसर तथा तृतीय गीता को कॉलेज के प्राचार्य डॉ.महेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने हिंदी भाषा के वर्तमान युग में महत्व पर जोर दिया और छात्रों को इसे आधुनिक तकनीक और शिक्षा के साथ जोड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हिंदी को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हमें इसे और अधिक सशक्त बनाना होगा।

आयोजन में सहायक आचार्य डॉ. ममता रानी,सुनीता सिंघवी,डॉ. शोभा चौधरी,डॉ.राजेश कंवर,निशा भाटी और भीमसैन ढाका ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था के अध्यक्ष सीपी संचेती,सचिव बीसी माथुर,कोषाध्यक्ष डीएम कुम्बट और प्रधानाचार्या शशि जैन ने छात्रों को हिंदी के प्रति प्रोत्साहित किया और इसे सांस्कृतिक पहचान के रूप में अपनाने का संदेश दिया।

इस आयोजन के माध्यम से छात्रों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने के साथ ही यह प्रेरणा मिली कि वे इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और आने वाली पीढ़ियों तक इसे गर्व के साथ पहुंचाएं। अंत में सभी ने हिंदी भाषा के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया,जिससे यह स्पष्ट हो गया कि नई पीढ़ी हिंदी के प्रति सजग है और इसे आधुनिक युग की चुनौतियों के साथ भविष्य में और भी सशक्त बना सकती है।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026