Doordrishti News Logo

आपसी विवाद के चलते मारपीट के केस दर्ज

जोधपुर,आपसी विवाद के चलते मारपीट के केस दर्ज। शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद के चलते मारपीट के प्रकरण दर्ज किए गए। राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में चौपासनी शिक्षक कॉलोनी गली नम्बर 7 निवासी बाबूसिंह पुत्र शोमसिंह ने पुलिस को बताया कि चौपासनी स्थित चाय की दुकान पर शक्ति सिंह जोधा,लोकेन्द्र सिंह,ललित सिंह आदि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और गले में पहनी सोने की चेन और जेब में रखी नकदी छीनने के साथ बचाव के लिये भागने पर पीछे गाड़ी दौडाकर दहशत फैलाई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अब नामजद आरोपियों की तलाश आरंभ की है।

इसे भी पढ़िए – बिरला व्हाइट सीमेंट फैक्ट्री में घुसे आतंकवादी!

केरू निवासी भगवती पुत्री भंवर लाल सैन ने राजीव गांधी नगर पुलिस को बताया कि सुनारों की प्याऊ 12 मील पर उसके पिता भंवरलाल की हैयर ड्रेसिंग की दुकान है। जहां पर 13 सितम्बर की शाम के समय राजू गोदारा ने उसके पिता से शराब पीने के लिए रुपए मांगे।

रुपए नहीं देने पर डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में सांसी कॉलोनी भदवासिया निवासी सुंदर पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि गर्ल्स स्कूल लाल मैदान के पास आया था। जहां पर पिन्टू,रमेश आदि ने मारपीट की और उसके सिर पर हथियार मार दिया जिससे वह जख्मी हो गया।

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026