महिलाएं खरीददारी के बहाने 6 जोड़ी पायजेब चोरी कर गई
- सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही महिलाओं की तलाश
- संदिग्ध ऑटो का भी लगाया जा रहा पता
जोधपुर,महिलाएं खरीददारी के बहाने 6 जोड़ी पायजेब चोरी कर गई। शहर के देवी रोड स्थित एक ज्वैलरी शॉप पर खरीददारी के बहाने आई तीन महिलाएं छ: जोड़ी पायजेब चुरा कर ले गई। इनकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए है। दुकान और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों से अब महिलाओं की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें – बदमाशों ने कार में लगाई आग,पीछे का हिस्सा जलकर नष्ट
संदिग्ध ऑटो का भी पता लगाया जा रहा है। जिसमें महिलाएं सवार होकर आई थी। इसमें ऑटो चालक की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हुई है। प्रतापनगर थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि मूलत: जैसलमेर के भणियाणा झाबरा हाल सूंथला निवासी श्रवणसिंह पुत्र हनुमान सिंह ने रिपोर्ट दी है।
इसके अनुसार उसकी एक ज्वैलरी शॉप देवी रोड पर कृष्णा ज्वैलर्स नाम से आई है। दोपहर में तीन महिलाएं ज्वैलरी खरीद के बहाने आई थी। इस बीच महिलाओं ने दुकानदार का ध्यान चूकाकर वहां से छह जोड़ी पायजेब को उड़ा लिया। बाद में वे चली गई।दुकानदार द्वारा जब सामान चेक किया गया तो पता लगा कि छह जोड़ी पायजेब कम हैं। इस पर दुकान के सीसीटीवी फुटेज देखे गए।
थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के अनुसार महिलाएं एक ऑटो में आई थी। ऑटो बाद में एक गली में साइड में चली गई। महिलाओं की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेजो को देखा जा रहा है। जल्द ही प्रकरण में खुलासा किया जाएगा।
घर से चांदी के आभूषण और कीमती पौशाकें चोरी
बोरानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में मूलत: बाड़मेर के नागाणा हाल शुभम एनक्लेव पाल निवासी रेवत पुत्र राम लाल चौधरी ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को उसके घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से चांदी के गहने चुराकर ले गया।दूसरी तरफ दुर्गादास नगर पावटा बी रोड निवासी जयसिंह राठौड़ पुत्र आनंदसिंह राठौड़ ने महामंदिर पुलिस को बताया कि अज्ञात शख्स उसके घर महंगी पौशाकें चोरी कर गया।
Related posts:

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

