बदमाशों ने कार में लगाई आग,पीछे का हिस्सा जलकर नष्ट
जोधपुर,बदमाशों ने कार में लगाई आग,पीछे का हिस्सा जलकर नष्ट।शहर के रातानाडा स्थित अजीत कॉलोनी में एक पैलेस के निकट खड़ी कार को रात के समय में बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। कार का पिछला हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। पीडि़त की तरफ से अब रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें – सालावास में तीन मकानों पर गिरी बिजली,इलेक्ट्रानिक सामान जला
रातानाडा पुलिस ने बताया कि मामले में केसरी नगर नांदड़ी हाल अजीत कॉलोनी के सुनिल पुत्र नवीन छाबा ने रिपोर्ट दी है। इसके अनुसार उसका एक कार्यालय अजीत कॉलोनी में महावीर पैलेस में है। जहां रात को कार को पार्क किया गया। मगर रात के समय असामाजिक तत्वों ने उसमेें आग लगा दी। इससे कार का पिछला हिस्सा जल गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
Related posts:

दीपावली के बाद बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग का अलर्ट

नावा सिटी स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुड्स शेड तैयार

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

