Doordrishti News Logo

प्रधानमंत्री रविवार को जोधपुर आएंगे,डीजीपी साहू ने ली अधिकारियों और जवानों की सभा

संभाग में क्राइम कंट्रोल पर जवानों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जोधपुर,प्रधानमंत्री रविवार को जोधपुर आएंगे,डीजीपी साहू ने ली अधिकारियों और जवानों की सभा।प्रधानमंत्री राजस्थान हाईकोर्ट के 75वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शरीक होंगे। उनके जोधपुर आगमन को देखते हुए राज्य के पुलिस मुखिया डीजीपी उत्कल रंजन साहू शुक्रवार को जोधपुर पहुंच गए। आज उन्होंने पुलिस लाइन में संभाग के पुलिस अधिकारियों सहित जवानों की सभा ली।

यह भी पढ़ें – हमला कर नगदी छीनने का आरोप

साहू ने पुलिस अधिकारियों को प्रधानमंत्री दौरे को लेकर पलपल की खबर ली। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन के साथ जिला प्रशासन अंतिम तैयारियों मेें जुटा हुआ है। शहर के नाकों पर संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

राज्य के पुलिस मुखिया डीजीपी उत्कल रंजन साहू शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे थे। वे रविवार तक जोधपुर प्रवास पर रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों से बात की। आज वे पुलिस लाइन में संभाग स्तरीय अधिकारियों एवं जवानों के साथ सभा ली।

साहू ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर दिशा निर्देश भी जारी किए। संभाग में क्राइम कंट्रोल को लेकर निर्देश प्रदान किए। वे आज प्रधानमंत्री दौरे के रिहर्सल कार्यक्रम को लेकर भी अपडेट लेेते देखे गए।

कमिश्ररेट में चाकचौबंद व्यवस्थाएं
इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को जोधपुर आगमन को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की है। विभिन्न मार्गों को बेरिकेड लगाकर संदिग्ध वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है। बाहर से आने वाले वाहनों को विशेष रूप से जांचा जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर ने ली जवानों की बैठक
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस कमिश्नर राजेंद्रसिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों की बैठक ली। बैठक में पीएम के कार्यक्रम को लेकर सभी को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सभी जवानों को पीएम के कार्यक्रम के तहत मोबाइल से फोटो व वीडियो उतारने के लिए साफ मना किया गया है। बैठक में पुलिस आयुक्त के अलावा जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, डीसीपी आलोक श्रीवास्तव,राजर्षि वर्मा भी मौजूद थे।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम,एसपी स्तर के अधिकारियों को लगाया
पीएम के दौरे को लेकर पुलिस सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी राजर्षि वर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा अन्य को भी प्रभारी बनाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के दिल्ली से हवाई मार्ग आने से और जाने के दौरान कोई अन्य हवाई जहाज या हेलिकॉप्टर नहीं उड़ेंगे। पीएम के जोधपुर में रहने के दौरान ड्रोन के उपयोग पर पाबंदी लगाई गई है।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026