सड़क हादसे में युवक की मौत
जोधपुर,सड़क हादसे में युवक की मौत।शहर के निकटवर्ती पूनिया की प्याउ-मेघलासिया गांव के बीच में किसी वाहन चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल युवक को एमडीएम अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई की तरफ से इस बारे में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
यह भी पढ़ें – 55 हजार रुपए से भरा डॉक्टर का बैग लूट का खुलासा
झंवर पुलिस ने बताया कि बंबोर दर्जियान निवासी लखपत सिंह पुत्र देवीसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका बड़ा भाई 36 वर्षीय भंवरसिंह बाइक से गांव की तरफ आ रहा था। जब वह पूनिया की प्याउ-मेघलासिया गांव की सरहद मेें पहुंचा तब किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में ले लिया। राहगीरों की मदद से उसे एंबुलैंस से एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पर लाया गया। मगर उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। झंवर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

