- मुख्य नहर में जल प्रवाह बढ़ा
- मुख्य नहर का जल स्तर 14 फीट से बढ़कर 16 फीट हुआ
- जोधपुर में पेयजल आपूर्ति में मिलेगी राहत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी। इंदिरा गांधी मुख्य नहर में पानी की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही राजीव गांधी लिफ्ट नहर में जलापूर्ति की स्थिति में सुधार हुआ है। मुख्य नहर का जल स्तर बढ़ने से लिफ्ट नहर में पंपिंग के साथ पानी की मात्रा बढ़कर 300 क्यूसेक तक पहुंच गई है। इससे जोधपुर एवं संबंधित क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को राहत मिलेगी।
डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी मुख्य नहर की आरडी 1109 से निकलने वाली राजीव गांधी लिफ्ट नहर में 2 नवंबर को प्रातः 4 बजे मुख्य नहर का जल स्तर 17 फीट से घटकर 14 फीट रह गया था। इसके कारण लिफ्ट नहर में मिलने वाला पानी 310 क्यूसेक से घटकर 200 क्यूसेक रह गया था। 2 से 5 नवंबर तक जल स्तर 14 फीट रहने से जलापूर्ति प्रभावित रही।
गुरुवार 5 नवंबर की देर रात मुख्य नहर का जल स्तर पुनः बढ़कर 16 फीट हो गया। इसके साथ ही लिफ्ट नहर में पंपिंग के माध्यम से जलापूर्ति बढ़कर 300 क्यूसेक तक पहुंच गई है।
Related posts:

आईवीएफ एवं सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल तकनीक से पहली बार शिशु का जन्म

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

