Doordrishti News Logo

55 हजार रुपए से भरा डॉक्टर का बैग लूट का खुलासा

शातिर बाइक पर बुजुर्ग व महिलाओं को बनाता था निशाना

जोधपुर,55 हजार रुपए से भरा डॉक्टर का बैग लूट का खुलासा।रिटायर्ड डॉक्टर के साथ मंगलवार को हुई लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने लूट से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इसको लेकर पुलिस अब क्षेत्र में हो रखी अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ कर रही है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि मंगलवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी रिटायर्ड डॉक्टर राधाकिशन जोशी ने थाने में अपने साथ हुई लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि वह दोपहर में सेक्टर 11 में एटीएम से 45 हजार रुपए निकाल कर छोटे बैग में रखकर घर जा रहे थे। उस बैग में कुल 55 हजार रुपए व उनके एटीएम कार्ड थे। रास्ते में जाते समय अचानक से उसने पीछे से एक हेलमेट पहना हुए एक बाइक सवार आया और बैग झपट कर वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें – डीसीपी पूर्व-पश्चिम और हैडक्वार्टर ने संभाला पदभार

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच करते हुए रातानाडा नरसिंग कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र नरपतराम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने लूट करना कबूल किया। पुलिस ने लूट के दौरान उपयोग में ली बाइक को भी जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर लुटेरा है। उससे क्षेत्र में हुई अन्य लूट के बारे में पूछताछ की जा रही है। कई लूट की घटनाओं के खुलने की संभावना है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026

71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न

September 11, 2026