ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार
भोपालगढ़(दूरदृष्टीन्यूज),ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नेन कंवर ने संभाला पदभार। ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर पत्नी महावीर सिंह भाटी ने विधिवत कार्य भार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ कर आहुतियां दी गईं और गांव में सुख-शांति की कामना की गई।
वीडीओ जोगीराम कासनिया ने सरपंच को पदभार ग्रहण करवाया। निवर्तमान सरपंच लाल सिंह सिसोदिया ने नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर को चार्ज सौंपा। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि राजेश जाखड़, पूर्व उप प्रधान रामरख ओसु,दिनेश सांखला, पपुराम सांखला सहित कई गणमान्यजन मौजूद थे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद सरपंच नैन कंवर भाटी ने कहा कि गांव के विकास,शिक्षा,स्वच्छता, पेयजल व जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी को साथ लेकर देवातड़ा को आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प लिया।
उन्होंने ग्रामीणों से सुख- शांति और भाईचारा बनाए रखने तथा किसी तरह का मनभेद न रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
Related posts:

राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

