डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है। पहली बार किसी महिला चिकित्सक को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।
बायोकेमिस्ट्री विभाग की डॉ.प्रियंका सिंह राजस्थान में किसी भी RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं,जिसे चिकित्सा जगत में महिला नेतृत्व की ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।
कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना
गत 4 नवंबर को आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें डॉ. मुदित लवानिया को उपाध्यक्ष,डॉ.पूजा मोथसरा को महासचिव, डॉ.देवेंद्र सोनकरिया को संयुक्त सचिव,डॉ.चंद्र प्रकाश गोयल को सुपर स्पेशलिटी प्रतिनिधि और डॉ.मंजू को गर्ल्स प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी गठन के बाद सभी पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. जोधा ने सभी को बधाई दी और डॉ.प्रियंका के अध्यक्ष चुने जाने पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान डॉ.महेश खत्री, डॉ.नवीन बिश्नोई,डॉ. भरत,डॉ.नेहा सहित अन्य रेजिडेंट चिकित्सक मौजूद थे।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

