टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त
डीएसटी की दबिश में बड़ी खेप बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त। जोधपुर ग्रामीण जिला पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओसियां क्षेत्र के कंवरजी की खेजड़ी गांव में एक मकान के पास बने टीनशेड से 106.673 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।
आरोपी ने डोडा पोस्त प्लास्टिक के छह कट्टों में छिपाकर रखा था। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कड़ेला के निकट सुपर विजन में डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा को मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप
इसी दौरान डीएसटी के हेड कांस्टेबल मदनलाल मीणा को मुखबिर से सूचना मिली कि कंवरजी की खेजड़ी निवासी पवन विश्नोई ने अपने रहवासी मकान के पास बने टीनशेड में भारी मात्रा में डोडा पोस्त छिपा रखा है। सूचना पर डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा के नेतृत्व में डीएसटी टीम तथा ओसियां थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी मय पुलिस जाब्ते ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान टीनशेड में रखे प्लास्टिक के छह कट्टों से कुल 106.673 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने इसे जब्त कर आरोपी पवन विश्नोई के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
Related posts:

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

