Doordrishti News Logo

सबइंस्पेक्टर और आरएएस में नौकरी का झांसा देकर 54.40 लाख की ठगी

  • पीड़ित की कोचिंग में एक छात्रा से हुई थी पहचान
  • झांसे में लेकर किया ठगी

जोधपुर,सबइंस्पेक्टर और आरएएस में नौकरी का झांसा देकर 54.40 लाख की ठगी। शहर के झालामंड पुलिस चौकी के सामने रहने वाले एक युवक को एसआई और आरएएस की नौकरी लगाने के नाम पर 54.40 लाख की ठगी कर ली गई। युवक से एसआई के नाम पर 12.50 लाख बाकी आरएएस के नाम पर ठगे गए। ठगने वाली उसकी सहपाठी थी जो कोचिंग संस्थान में हुई पहचान के बाद फोन कर पहचान को आगे बढ़ाया और ठगी का शिकार बना डाला। पीडि़त ने युवती सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अब धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – घर की बहादुर बेटी ने टाल दी लाखों की नकबजनी

झालामंड पुलिस के चौकी के सामने रहने वाले कैलाश पुत्र भीखाराम प्रजापत की तरफ से कुड़ी भगतासनी थाने में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 13 जुलाई 15 को रातानाडा स्थित एक कोचिंग संस्थान में एसआई की तैयारी कर रहा था। जहां पर संजू चौधरी नाम की युवती से पहचान हो गई थी। उसके साथ में दो साल यानी 2017 तक पढ़ाई की। तब काफी पहचान हो चुकी थी। इस वर्ष 2023 में संजू चौधरी का किसी नंबर से कॉल आया कि वह संजू चौधरी बोल रही है और साथ में कोचिंग करते थे। तब पहचान फिर से होने पर संजू ने बताया कि वह उसकी एसआई की नौकरी लगवा सकती है। इसके लिए उसने अपने धर्म भाई सुखदेव से बात कराई थी। सुखदेव ने कहा एसआई नौकरी के लिए 12.50 लाख लगेंगे। तब वह इनके झांसे में आ गया। इस पर पीडि़त ने दस लाख रुपए अपने पिता के मामा के खाते के जरिए फोन से ट्रांसफर करवाए बाकी रकम अन्य तरीके से दी। कुछ दिनों तक इनके बीच में नौक री को लेकर वार्तालाप चलता रहा। फिर एक दिन संजू ने बताया कि उसका धर्म भाई आरएएस में नौकरी लगवा सकता है इसके लिए फिर से बात करने कहा। विश्वास में लेकर सुखदेव ने कहा इसके लिए 15-20 लाख लगेंगे। तब पीडि़त कैलाश ने इधर उधर से रुपयों का जुगाडक़र सुखदेव के बताए अनुसार मोहित सांखला एवं मनीष कुमार के खातों में रुपयों का ट्रांसफर करवाया। बाद में यह लोग लगातार रुपयों की डिमाण्ड करते रहे। कुल मिलाकर 54.40 लाख रुपए इन लोगों को दे दिए। हाल में 23 दिसम्बर को संजू चौधरी ने फिर से कॉल कर 2.72 लाख रुपए मांगे। अब पीडि़त ने ठगी का शिकार होने पर इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026