सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी दी शुभकामनाएं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन। नगर निगम महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन शुक्रवार को उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक,धार्मिक और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ
समर्थकों,जनप्रतिनिधियों,पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों ने महापौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। खास बात यह रही कि जन्मदिन के अवसर को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सेवा और जीवदया के कार्यों के माध्यम से भी मनाया गया।
जीवदया के साथ दिया मानवता का संदेश
जीवदया 365 संस्थान की ओर से महापौर के जन्मदिन पर विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान की ओर से लगातार 2419 दिनों से संचालित जीवदया अभियान के तहत गौशाला में गायों की सेवा की गई। इसके साथ ही श्वानों, मछलियों और कबूतरों को दाना-पानी उपलब्ध कराया गया तथा कौवे और तोतों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान बेजुबान और मूक प्राणियों के प्रति करुणा, प्रेम और सेवा का भाव रखने का संदेश दिया गया। आयोजन में ‘जियो और जीने दो’ का संकल्प दोहराते हुए जीवमात्र की सेवा को सच्ची मानवता बताया गया।
अपना घर आश्रम में 550 प्रभुजनों को कराया भोजन
जन्मदिन के अवसर पर झालामंड स्थित अपना घर आश्रम में भी सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां 550 प्रभुजनों को भोजन कराया गया। जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।
नगर निगम में पार्षदों और अधिकारियों ने दी बधाई
नगर निगम कार्यालय में महापौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए पार्षदों,जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का तांता लगा रहा। निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महापौर का अभिनंदन किया और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
भाजपा युवा मोर्चा ने की आतिशबाजी,मंडल स्तर पर भी आयोजन
महापौर के जन्मदिन पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जालोरी गेट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाया गया। राईका बाग मंडल की ओर से बीजेएस स्थित आरटीओ चौराहे पर भी जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई
महापौर प्रसन्नचंद मेहता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “जोधपुर नगर निगम के महापौर श्रीप्रसन्नचंद मेहताजी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। चामुंडा माता से आपके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूं।
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

