Doordrishti News Logo

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,युवक ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के सूरसागर स्थित नई भाखरी बास में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें – भजनलाल शर्मा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

सूरसागर पुलिस ने बताया कि नई भाखरी बास निवासी 27 साल के दिलीप गांधी पुत्र मदनलाल बलाई ने अपने घर में फिदूसर रेलवे स्टेशन आखल के पास में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके भाई मूलचंद की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। मृतक मजदूरी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed