Doordrishti News Logo

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभ्यर्थियों व एजेंट्स की ली बैठक

विधानसभा आम चुनाव-2023

जोधपुर,जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभ्यर्थियों व एजेंट्स की ली बैठक। विधानसभा आम चुनाव-2023 की मतगणना के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभ्यर्थियों एवं मतगणना के पॉलिटिकल एजेंट्स की बैठक हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों एवं एजेंट्स का प्रवेश पीली टंकी की तरफ से रहेगा एवं उनकी वाहन पार्किंग पीली टंकी गेट के पास खाली मैदान में रहेगी। सभी को नियत समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचने एवं केवल पासधारकों ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने मतगणना व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें – यूनियन बैंक के सहायक प्रबंधक पर एक करोड़ फ्रॉड करने का आरोप

गुप्ता ने मतगणना स्थल पर अभ्यर्थियों एवं एजेंट्स को मोबाइल फोन नहीं लाने एवं मतगणना के दौरान शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर- प्रथम) जयनारायण मीना सहित अभ्यर्थी एवं पॉलिटिकल एजेंट्स उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026