यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों की अस्थाई बढोतरी

2 जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे

जोधपुर,यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों की अस्थाई बढोतरी। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 3 जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार इन गाड़ियों के कोच बधाई गए हैं।

यह भी पढ़ें – राजीव गांधी ओलंपिक खेलों का समारोह पूर्वक समापन

1.गाड़ी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 10 से 26 सितंबर तक एवं इंदौर से 13 से 29 सितंबर तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

2.गाड़ी संख्या 12465/12466, इंदौर-जोधपुर-इंदौर रेलसेवा में इंदौर से 11 से 27सितंबर तक एवं जोधपुर से 12 से 28 सितंबर तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews