गवाही दिए जाने की बात को लेकर युवक पर कातिलाना हमला
जोधपुर,शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में एक युवक पर गुरूवार की रात को हमला किया गया। किसी मामले में गवाही दिए जाने से खफा कुछ युवकों ने यह हमला किया। प्रतापनगर सदर थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी गई है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। पीडि़त के घायल होने का वीडियो वायरल होने के साथ घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए हैं। पुलिस इस आधार पर आरोपियों पहचान कर तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार प्रतापनगर के हरीश नाम के एक शख्स पर यह हमला हुआ। उसके सिर पर चोट लगने के साथ टांके आए हैं।
ये भी पढ़ें – लापता नर्सिंग छात्रा का शव गेस्ट हाउस में फंदे पर लटका मिला
पीडि़त ने बताया कि उस पर किसी बात की गवाही को लेकर मोंटी, राजकुमार आदि ने हमला किया। इसके साथ ही प्रीतम नाम के शख्स के घर के बाहर यह लोग सीसीटीवी फुटेज में देखे गए है। आरोप है कि प्रीतम के परिवार को जान की धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान के साथ तलाश में लगी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

