Doordrishti News Logo

युवतियों को भेजे गलत संदेश,विवाद पर युवतियों पर चाकू से हमला

  • दो युवक दस्तयाब
  • युवतियों को भेजा अस्पताल
  • कुड़ी सेक्टर दो का मामला

जोधपुर,शहर के कुड़ी भगतासनी इलाके में सेक्टर दो में एक ही मकान में ऊपर नीचे रहने वाले दो किराएदारों के बीच देर रात विवाद हो गया। मोबाइल पर गलत संदेश भेजने की शिकायत करने गई युवतियों पर चाकू से हमला किया गया। जिससे एक युवती बुरी तरह जख्मी हो गई। जबकि दूसरी चोटिल हुई। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने दो युवकों को वहां से दस्तयाब कर लिया। तीन अन्य को भी पकड़ा गया है। युवती को एम्स अस्तपाल भिजवाया गया।

एसीपी बोरानाडा जेपी अटल ने बताया कि युवतियों पर किए गए चाकू के हमले में दो युवकों को तत्काल दस्तयाब कर लाया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इधर आस पास के लोगों के अनुसार युवतियां क्षेत्र में ही जूस का ठेला लगाती है और अकेली ही रहती है। युवकों द्वारा मोबाइल पर गलत संदेश भेजने पर युवतियों ने शिकायत दी तब विवाद बढऩे पर युवक और उसके साथ रहने वाले अन्य लोगों ने हमला कर दिया। एक युवती के ठोडी व दूसरी की गर्दन पर गहरा घाव लगा है। थानाधिकारी सुुमेरदान भी मौके पर पहुंचे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: