बाइक सवारों ने महिला के गले पर झपट्टा मार चेन तोड़ी वृद्धा नीचे गिरने से चोटिल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक सवारों ने महिला के गले पर झपट्टा मार चेन तोड़ी वृद्धा नीचे गिरने से चोटिल। शहर के पाली रोड स्थित अरबन हॉट रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ले गए। गले पर झपट्टा मारे जाने से वृद्धा गाड़ी से नीचे गिर कर चोटिल हो गई। उसका मेडिकल करवाया गया।
आईटी कंपनी के एकाउंटेंट ने गबन कर लगाई 75 लाख की चपत
पुलिस ने उसके पुत्र की तरफ से लूट का प्रकरण दर्ज कर अब बदमाशों की तलाश आरंभ की है। लुटेरों के पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। कुड़ी थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मीरा नगर झालामंड निवासी अजयसिंह कंवर पुत्र ज्योतिसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपनी माताजी के साथ में गाड़ी पर अरबन हॉट रोड- अमूल आइसक्रीम के सामने से निकल रहा था। तब एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी माताजी के गले पर झपट्टा मारा और गले से चेन तोड़ कर ले गए।
गाड़ी के पीछे बैठी उसकी माताजी अनियंत्रित होकर गिर गई और उनके चोट भी लगी। थानाधिकारी सिहाग ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द की मामले का खुलासा किया जाएगा।
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

