Doordrishti News Logo

हुक्काबार पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

जोधपुर,बासनी सरस्वती नगर इलाके में शुक्रवार की रात को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक हुक्काबार पकड़ा। जहां से कुछ युवकों को हुक्का पीते पकड़ा गया। साथ ही हुक्का बार से हुक्के और पाइप भी बरामद किए गए।

एसीपी पश्चिम चक्रवती सिंह राठौड़, भगत की कोठी थानाधिकारी सुनील चारण और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरस्वती नगर में अर्क द मित्रा पर रेड देकर वहां चल रहे हुक्का बार को पकड़ा। बार से पुलिस ने 6 हुक्के,18 पाइप और चिलमें आदि बरामद की। संचालक के खिलाफ धूम्रपान अधिनियम में केस बनाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: