Doordrishti News Logo

जोधपुर मंडल के परबतसर से लदान प्रारंभ कराने में बीडीयू को सफलता

  • लाखेरी के लिए लाइम स्टोन की पहली मालगाड़ी हुई रवाना
  • एक ट्रिप से रेलवे को मिले साढ़े बाइस लाख रुपए
  • हर माह एक करोड़ के अतिरिक्त राजस्व का मार्ग प्रशस्त

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल को व्यवसाय विकास इकाई के प्रयासों से मंडल के परबतसर रेल खंड से चूना पत्थर के लदान के लिए एक नई साइडिंग प्रारंभ करने में सफलता मिली है।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि जोधपुर मंडल के मकराना स्टेशन के पास परबतसर से चूना पत्थर के लदान के उद्देश्य से वाणिज्य शाखा की व्यवसाय विकास इकाई और परिचालन शाखा के समन्वित प्रयासों से एक नई साइडिंग विकसित की गई है जिससे अब यहां से भी मांग के अनुरूप लदान संभव हो गया है।
वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत मीणा ने बताया कि सोमवार को परबतसर से चूना पत्थर से लदी पहली मालगाड़ी कोटा जिले के लाखेरी के लिए रवाना की गई।

उन्होंने बताया कि लाखेरी में सीमेंट उत्पाद की विस्तृत इकाई है जहां लाइम स्टोन की खपत अधिक होती है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा के अनुसार लाखेरी के लिए रवाना की गई 59 बॉक्सन की पहली गुड्स ट्रेन में लदान से जोधपुर मंडल को साढ़े बाइस लाख रुपए का उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ है। यहां से हर माह कम से कम चार रैकों के नियमित लदान की उम्मीद है।

परबतसर साइडिंग पर यातायात निरीक्षक सियाराम मीणा,वाणिज्य निरीक्षक भूषण कुमार,स्टेशन अधीक्षक शिवराज चौधरी,कृष्णा जिप्सम सप्लायर के ऑनर हेमंत माहेश्वरी इत्यादि ने हरी झंडी दिखाकर पहली गुड्स ट्रेन रवाना की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026