Doordrishti News Logo

रेस्टोरेंट से तीन बालकों को श्रम मुक्त करवाया

जोधपुर, बचपन बचाओ अभियान के एक्शन मंथ के तहत तीन बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया।
मानव तस्करी यूनिट पश्चिम के हुकमाराम ने बताया कि पाल बालाजी के पास में एक रेस्टोंरेंट मे बालकों से श्रम करवाने की जानकारी मिली। इस पर यूनिट ने वहां पर दबिश देकर तीन बालकों को श्रम से मुक्त करवाया। बाद में बालकों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्टारेंट संचालक के खिलाफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में जेजे एक्ट में केस दर्ज करवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: