Doordrishti News Logo

पन्ना प्रमुख, समर्पण निधि एवं सांसद खेल स्पर्धा को लेकर बैठक आयोजित

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी जोधपुर जिला देहात के जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई की अध्यक्षता में बूथ कमेटियों, पन्ना प्रमुख के गठन, समर्पण निधि एवं सांसद खेल स्पर्धा के कार्य को पूर्ण करने के विषय को लेकर बैठक की गई। प्रदेश के निर्देशानुसार इन बिंदुओं पर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करवाने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार सभी सांसदों को अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन की भी जिम्मेदारी सौंपी गई, इसको लेकर भी इस बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र जांगिड़ ने बताया कि भाजपा जोधपुर देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर कहा कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सिपाही हैं, पार्टी ने हम पर विश्वास करके उक्त कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। हमें पार्टी द्वारा दिये गये दायित्वों का निर्वाहन भली भांति करना चाहिए, अन्यथा यह सोचें कि हम अपने आप को धोखा दे रहे हैं। पार्टी के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व ने देश हित तथा पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए हमें जिम्मेदारियां दी है। बूथ कमेटियों व पन्ना प्रमुखों के गठन तथा समर्पण निधि का कार्य काफी महत्वपूर्ण विषय हैं, इनसे न केवल पार्टी को मजबूती प्रदान होगी वरन हम केन्द्र की मोदी सरकार तथा शीर्ष नेतृत्व द्वारा गरीब तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को उसका फायदा किस प्रकार दिलाया जा सके, इसकी भी सुचारू व्यवस्था की जा सके।

सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन शीघ्र किया जायेगा

युवाओं में खेल तथा खेल संस्कृति एवं खेल की भावना को बढ़ावा देना। समाज के प्रत्येक हिस्से में युवाओं में छुपी प्रतिभा की पहचान कर उन्हें आगे लाने, स्थानीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चैंपियन बनने के लिए भारतीय युवाओं को सुविधाएं प्रदान करने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, मौजूदा बुनियादी ढांचे का लाभ उठाकर खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित और प्रशिक्षित करने, स्थानीय स्तर पर उपयुक्त प्रोत्साहन संरचना का निर्माण करने हेतु प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार सभी लोकसभा सांसदों के अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में सांसद खेल स्पर्धाओं का आयोजन सुनिश्चित करना है।

खेलों का आयोजन मण्डल/विधानसभा/लोकसभा स्तर पर किया जायेगा। जिसकी विस्तृत सूचना सभी ग्राम पंचायत स्तर तक सम्बंधित मण्डल अध्यक्षों, मण्डल समन्वयकों के द्वारा शीघ्र भेज कर उनका रजिस्टृेशन कर मण्डल, विधानसभा एवं जिलेवार खेलों का आयोजन किया जायेगा। खेलों का आयोजन स्थानीय लोकसभा सांसद पीपी चौधरी के नेतृत्व एवं उनके सानिध्य में किया जायेगा।

बैठक मे भाजपा देहात उत्तर जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, जिला महामंत्री धनराज सोलंकी,प्रदेश उपाध्यक्ष अस मोर्चा सिकन्दर बक्स, जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, रावतराम बिंजारिया, श्रवण चौधरी हरियाड़ा, जिला कोषाध्यक्ष जम्बू कुमार जैन, जिला मंत्री शिवचरण विश्नोई, रमेश विश्नोई, चन्द्रलाल खावा, पवन जांगिड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविन्द बर्रा, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र जांगिड़ सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: